Kyu आज फिर दिल्ली में आया भूकंप।
Kyu आज फिर दिल्ली में आया भूकंप।
आज, गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 9:04 बजे IST के आसपास महसूस किए गए।
रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। कुछ शुरुआती रिपोर्टों में इसे 4.1 भी बताया गया था भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक और हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश के मेरठ और शामली तथा राजस्थान के अलवर तक भी इसका असर देखा गया।
लोगों ने करीब 10 सेकंड तक झटके महसूस किए, जिससे कई लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालाँकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र IV में आता है, जो इसे भूकंप के प्रति संवेदनशील बनाता है। इस क्षेत्र में अक्सर छोटे या मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं

Why
ReplyDelete