Breaking News

आ गयी है रिपोर्ट सामने आखिर क्या हुआ था उस दिन?

 

आ गयी है रिपोर्ट सामने आखिर क्या हुआ था उस दिन?

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह बताया गया कि विमान के दोनों इंजन अचानक बंद हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, विमान के उड़ान भरने के मात्र 3 सेकंड के भीतर ही दोनों ईंजनों को ईंधन की आपूर्ति करने वाले फ्यूल कटऑफ स्विच अचानक 'रन' (चालू) से 'कटऑफ' (बंद) स्थिति में चले गए। यह बदलाव एक सेकंड के अंतराल में हुआ




इस रिपोर्ट के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में पायलटों के बीच की बातचीत सामने आई है। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता है, "तुमने ईंधन क्यों बंद किया?" जिस पर दूसरा पायलट जवाब देता है, "मैंने नहीं किया।" इससे पता चलता है कि वे इस अप्रत्याशित स्थिति से हैरान थे।


रिपोर्ट में बताया गया है कि पायलटों ने आखिरी क्षणों तक विमान को बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने इंजनों को फिर से चालू करने का प्रयास किया। इंजन 1 कुछ हद तक चालू हो गया था, लेकिन इंजन 2 पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाया


एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 ने सामान्य रूप से टेकऑफ की प्रक्रिया शुरू की। विमान ने 180 नॉट्स की अधिकतम हवाई गति हासिल की। इसके तुरंत बाद, इंजन के फ्यूल कटऑफ स्विच 'रन' से 'कट ऑफ' स्थिति में चले गए, जिससे इंजनों की शक्ति कम होने लगी और विमान की ऊंचाई घटने लगी। विमान कुल 32 सेकंड तक हवा में रहा।रिपोर्ट में यह तो स्पष्ट हो गया है कि दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई थी, लेकिन यह कैसे हुआ, यह अभी भी जांच का विषय है। AAIB इस बात की गहन जांच कर रही है कि स्विच अपने आप क्यों और कैसे बंद हुए।

भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट कैप्टन एहसान खालिद जैसे कुछ विशेषज्ञों ने प्रारंभिक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पायलटों की कार्रवाई सौ प्रतिशत सही थी और उन्होंने इंजन को फिर से चालू करने की कोशिश की।

No comments